छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : 8 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। डीआरजी महिला कमांडोज ने आठ लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 26 नंबर प्लाटून की डिप्टी कमांडर महिला नक्सली कावासी मंगली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस के मुताबिक कावासी कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थी। सरकार की ओर से 8 लाख का इनाम घोषित है। कावासी को डिप्टी कमांडर हुर्रा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कटेकल्याण एरिया कमेटी की कमान दी गई थी। कटेकल्याण थाना क्षेत्र पुलिस ने कावासी को गिरफ्तार किया है

Related Articles

Back to top button