छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव : राजपरिवार में विवाद, देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ राजपरिवार में विवाद थमने के बजाय गहराता ही जा रहा है। राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद दोनों रानियों में तलवारें खिंच गई हैं। स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आज राजधानी रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानी विभा सिंह ने देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पर एक-एक कर कई गंभीर आरोप लगाए। विभा सिंह ने कहा है कि स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी ‘पद्मा सिंह अब वास्तव में पदमा सिंह नहीं बल्कि पदमा पंत हैं। क्योंकि स्व. देवव्रत सिंह से तलाक लेने के बाद पद्मा सिंह ने हिमाचल निवासी नितिन पंत से शादी कर ली है। विभा सिंह ने आगे कहा कि पदमा सिंह की इन्ही हरकतों के कारण स्व. देवव्रत सिंह ने उन्हें तलाक दिया था। तलाक में पद्मा सिंह को 11 करोड़ रुपयों की भारी-भरकम रकम स्व. देवव्रत सिंह ने दी थी। तलाक के समय यह रकम स्व. देवव्रत सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद बेचकर दी थी। जिससे वे बड़े ही आहत थे। विभा सिंह ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थवश पद्मा को बच्चों की याद आ रही है। जबकि जब तलाक हुआ उस समय बच्चों की उम्र बहुत कम थी, उन्हें मां की जरूरत थी। तब पद्मा ने बच्चों को छोड़कर नितिन पंत से शादी कर ली थी। विभा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि जब नितिन पंत के साथ पद्मा ने शादी कर ली तो फिर अब किस हैसियत से वह खैरागढ़ में आकर रह रही हैं। यह केवल और केवल राजनीतिक स्वार्थ के अलावा और कुछ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button