छत्तीसगढ़

डीएमएफ-कार्य मंजूर करने जिला कमेटियां, 3-3 प्रतिनिधि, कार्यकाल तीन साल का

रायपुर। सरकार ने जिला खनिज संस्थान न्यास के लिए जिले के शासी परिषद में जन प्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। सभी जिलों में तीन-तीन सदस्य मनोनीत किए गए हैं। कुछ जिलों में एक सदस्य भी रखे गए हैं। सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का रहेगा। कलेक्टरों की जगह प्रभारी मंत्री को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
विधायक भी परिषद में रहेंगे। इसकी घोषणा विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली यह शासी परिषद डीएमएफ के कार्यों को मंजूरी देने के अधिकार दिए गए हैं। परिषद में जिलेवार अन्य सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधियों के नाम तय किए गए हैं। जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष नंद किशोर हरबंस, श्याम सुंदर अग्रवाल और राजेश अग्रवाल सदस्य हैं। हरबंस जांजगीर जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। बाकी दोनों सदस्य क्रमश: सक्ती और चांपा नगरपालिका के अध्यक्ष हैं।
रायगढ़ जिले में परिषद के लिए अरूण मालाकार उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़, ठंडाराम बेहरा जनपद सदस्य लैलूंगा, रामानंद राठिया जनपद सदस्य धरमजयगढ़ को मनोनीत किया गया है। बस्तर जिले के लिए सांसद दीपक बैंज के अलावा जतिन जायसवाल, राजमन बेजामिन जनपद पंचायत बस्तरनार को रखा गया है। मुंगेली में श्रीमती कृष्णा बघेल जिला पंचायत मुंगेली, जागेश्वरी वर्मा सदस्य जिला पंचायत मुंगेली, सीमा साहू जनपद पंचायत पथरिया को रखा गया है। बेमेतरा जिले में कविता साहू जिला पंचायत बेमेतरा, साजा जनपद अध्यक्ष ओम वर्मा और जिला पंचायत सदस्य चंचल वर्मा को सदस्य नामांकित किया गया है।
जशपुर जिले में फुलेश्वरी जाड़ी, कमलेश्वर राम नायक, जनार्दन प्रसाद पंकज, सदस्य जनपद पंचायत क्रमश: जशपुर, जनपद पंचायत कुनकुरी और नगर पंचायत पत्थलगांव हैं। सरगुजा में राकेश कुमार गुप्ता सदस्य, जिला पंचायत सरगुजा, भोजवंती सिंह जिला पंचायत उदयपुर, मानसाय मिंज सदस्य जनपद पंचायत मैनपाट हैं। दुर्ग जिले में जयश्री वर्मा सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग, अश्वनी साहू ग्राम पंचायत पतोरा, सरोज यादव शिक्षक नगर दुर्ग हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज में अर्जुन सिंह यादव, अरूण अग्रवाल, अरूण गुप्ता ये क्रमश: जनपद सदस्य वाड्रफनगर, रामानुजगंज और उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शंकरगढ़ हैं।
सुकमा जिले में परिषद में दीपक बैज के अलावा हरीश लखमा अध्यक्ष जिला पंचायत सुकमा और बोडु राजा उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुकमा हैं।
बालोद जिले में मिथलेश खांडाशु, गीता देवी आंचला और धनेश्वरी देशमुख सदस्य हैं। कोरबा में रेणु अग्रवाल महापौर कोरबा, धुरपाल सिंह कंवर सभापति, धनेश्वरी कंवर अध्यक्ष करतला हैं। इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी दीपक बैज के अलावा सुलोचना बट्टी, मारो मुचकी को सदस्य के रूप में रखा गया है। रायपुर जिले में चंदनपाल बीरगांव, ग्राम सिवनी, ब्रम्हानंद सिंह ठाकुर और आनंद गिलहरे सरपंच ग्राम पंचायत अड़सेना शामिल हैं।
धमतरी पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, निशु चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत धमतरी और मोहन लालवानी अध्यक्ष धमतरी हैं। बीजापुर में एक मात्र दीपक बैज सदस्य मनोनीत किए गए हैं। कबीरधाम जिले में मन्नु चंद्रवंशी, सुशील निर्मलकर को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अलावा महासमुंद हार्दिक सोना एकमात्र सदस्य हैं। सूरजपुर में राज कुमार मरावी और भुनेश्वरी साहू दोनों जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर हैं। इसके अलावा राजनांदगांव जिले में कमला पिस्दा, चंद्रशेखर सोनी क्रमश: सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव और पार्षद डोंगरगढ़ हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विक्रम पटेल नगर पालिका परिषद को रखा गया है।

Related Articles

Back to top button