छत्तीसगढ़

वार्डों का आरक्षण, अब गरमाएगी निगम की राजनीति

रायपुर। नगर निगम चुनाव के पहले यहां वार्डों का आरक्षण किया गया। इस दौरान 23 वार्ड अलग-अलग वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड आरक्षण के बाद अब यहां निगम की राजनीति गरमाने लगेगी। लाटरी सिस्टम से यहां शहीद स्मारक भवन में किए गए वार्डों के आरक्षण निम्नानुसार हैं-
वार्ड क्रमांक- वार्डों के नाम – आरक्षण
1 वीर सावरकर नगर वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
2 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड- अनुसूचित जाति
3 संत कबीर दास वार्ड- अनुसूचित जाति
4 यतियतन लाल वार्ड- सामान्य (महिला)
5 बंजारी माता मंदिर वार्ड- सामान्य
6 वीरांगना अवंति बाई वार्ड- अनुसूचित जाति (महिला)
7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड- सामान्य (महिला)
8 पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड- सामान्य
9 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड -अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड-सामान्य (महिला)
11 कालीमाता वार्ड-सामान्य
12 महात्मा गांधी वार्ड -अन्य पिछड़ा वर्ग
13 राजीव गांधी वार्ड- सामान्य
14 रमण मंदिर वार्ड-अन्य पिछड़ा वर्ग
15 कन्हैयालाल बाजारी वार्ड-सामान्य
16 वीर शिवाजी वार्ड- सामान्य (महिला)
17 ठक्कर बापा वार्ड- सामान्य (महिला)
18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड- सामान्य (महिला)
19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड- सामान्य (महिला)
20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड- सामान्य
21 शहीद भगत सिंह वार्ड- सामान्य
22 पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड- अनुसूचित जनजाति
23 शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड- अनुसूचित जाति
24 सरदार वल्लभ भाई वार्ड- सामान्य
25 संत रामदास वार्ड- सामान्य
26 दानवीर भामाशाह वार्ड-अनुसूचित जाति
27 इंदिरा गांधी वार्ड- सामान्य
28 शहीद हेमू कालाणी वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
29 गुरू गोविंद सिंह वार्ड- अनुसूचित जाति
30 शंकर नगर वार्ड- सामान्य (महिला)
31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
32 महर्षि वाल्मिकी वार्ड- सामान्य
33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड- सामान्य (महिला)
34 लाल बहादूर शास्त्री वार्ड- सामान्य
35 पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड- सामान्य
36 हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
37 तात्यापारा वार्ड- सामान्य
38 शहीद चुड़ामणि नायक वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
39 स्वामी आत्मानंद वार्ड- सामान्य
40 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड- सामान्य
41 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड- सामान्य (महिला)
42 पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड- सामान्य
43 महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड- सामान्य
44 ब्राम्हणपारा वार्ड- सामान्य (महिला)
45 स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
46 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड -सामान्य
47 सिविल लाईन वार्ड- अनुसूचित जाति (महिला)
48 मदर टेरेसा वार्ड- सामान्य
49 गुरूघासीदास वार्ड -अनुसूचित जनजाति (महिला)
50 रानी दुर्गावती वार्ड – सामान्य
51 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड- अनुसूचित जाति
52 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड- सामान्य (महिला)
53 बाबू जगजीवन राम वार्ड- अनुसूचित जाति (महिला)
54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड -अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
55 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड- अनुसूचित जनजाति
56 ले. अरविंद दीक्षित वार्ड- सामान्य
57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड- सामान्य
58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड- सामान्य (महिला)
59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड-अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड- सामान्य
62 शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड- सामान्य
63 ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
64 विपिन बिहारी सूर वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
65 महामाया मंदिर वार्ड-अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
66 वामनराव लाखे वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
67 भक्त माता कर्मा वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
68 डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड- सामान्य
69 माधवराव सप्रे वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग
70 संत रविदास वार्ड- सामान्य
दिग्गज नेताओं के वार्डों में उलटफेर
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वार्ड आरक्षण में दिग्गज नेताओं के वार्डों में उलटफेर हुआ है। आरक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। लोकतंत्र के उत्सव में जो आरक्षण हो रहे हैं, यह हमारे सामान्य कार्यकर्ता का चुनाव लडऩे का समय है। दिग्गजों के अनुभवों को उस वार्ड में उपयोग करते हुए वहां जो हमारे लोग, जिनकी आरक्षण की व्यवस्था बनी है वो लोग चुनाव लड़ेंगे। दिग्गज लोग जिनकी व्यवस्था नहीं हो पायी है वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लोग वहां अपने अनुभव का लाभ देंगे। संगठन और सरकार हमारा है, उनकी वरिष्ठता और अनुभव का भविष्य में उपयोग किया जाएगा। अभी बैठकों का दौर चल रहा है। 70 वार्डो में एक दौर की बैठक कर ली गई है। पीसीसी के हिसाब से अब आगे का फार्मूला तय होगा।

Related Articles

Back to top button