chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

मुुख्यमंत्री बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि विपक्ष की सरकार चले’

23.06.22| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री से फोन टेपिंग की बाबत सवाल दागे तो मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, फोन टेपिंग भाजपा की फितरत है। पिछले दिनों जितने छापे पड़े उसमें एजेंसियों से लोगों को बातचीत की डिटेल बताई। क्या यह टेपिंग लीगल वे से हुई थी?

दिल्ली से लौटे मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि विपक्ष की सरकार चले। इसलिए तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं। वे पहले गुजरात गए, फिर असम गए। इसका मतलब पर्दे के पीछे भी यही लोग हैं। कर्नाटक में किया, राजस्थान में किया, मध्यप्रदेश में किया, यहां भी लगातार लगे हुए हैं। कभी ED, कभी IT, कभी इसका, कभी उसका। कभी फोन टेपिंग। यह सभी ये लोग करा रहे हैं। ईलीगल रूप से करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, अब विष्णुदेव साय सवाल पूछ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, पेगासस से जासूसी किसने करवाई। फोन टेपिंग क्या उनके नेताओं की नहीं हुई, वे बताएं। विपक्ष का भी हुआ, नौकरशाहों का भी हुआ और उनके नेताओं का भी हुआ। उसके मामले में क्या बोलेंगे विष्णुदेव साय और रमन सिंह जी। उस मामले में तो जजों के भी फोन टेप हुए। इनकी तो फितरत ही है फोन टेपिंग की। अभी जितने छापे पड़े हैं, उन्हीं से पूछ लो कि सेंट्रल एजेंसी वाले फोन टेप कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं।

CM ने कहा कि उनकी सरकार है, उनकी एजेंसी है, उनसे पूछें कि कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं। जिनके-जिनके यहां छापा पड़ा उन्हें बताया कि नहीं बताया कि तुमने यह-यह बात की थी। क्या वह लीगल वे से फोन टेपिंग किया था। इनका पुराना ट्रेक रिकॉर्ड ही यही है। इस आधार पर मैंने बोला है कि फोन टेपिंग कर रहे हैं। कोई नई बात नहीं है। ये पेगासस के बारे में बता दें। रमन सिंह बता दें कि पिछले समय पत्रकारों के फोन टेप होते थे कि नहीं होते थे। अधिकारियों के होते थे कि नहीं होते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button