छत्तीसगढ़

MP- CG Weather Update: MP-छत्तीसगढ़ समेत 29 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, MP के 30 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

MP- CG Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के 29 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश...

16, May, 2025 | MP- CG Weather Update: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के 29 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में, जहां 21 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, वहीं लगभग 30 जिलों में भीषण गर्मी (हीटवेव) की चेतावनी भी जारी की गई है। इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नदिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि झारखंड में एक सीआरपीएफ जवान की भी बिजली की चपेट में आने से जान चली गई।

मध्य प्रदेश में 17 मई से हीटवेव का अलर्ट:

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 17 मई से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, देवास, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा और मऊगंज में बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में यलो अलर्ट:

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश की संभावना से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बस्तर संभाग के जिलों में अगले पांच दिनों तक आंधी और बारिश जैसे हालात बने रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मिजोरम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, गोवा और कर्नाटक में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button