chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | हनीट्रैप-2 में फंसे बड़े अफसर!

 

रायपुर। इंदौर का हनीट्रैप-2 मामला अब सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहा। जांच की आंच छत्तीसगढ़, दिल्ली और गुजरात तक पहुंच गई है। सबसे बड़ा खुलासा ये है कि पुलिस को 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें बड़े नेता, कारोबारी और DIG रैंक के अफसरों के नाम सामने आने की चर्चा है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक पूरा रैकेट बेहद प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा था। श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी कथित तौर पर रसूखदार लोगों को जाल में फंसाकर वीडियो बनाती थीं, फिर उन्हीं वीडियो के जरिए करोड़ों रुपए की ब्लैकमेलिंग की जाती थी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक बड़े नेता से 4 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश भी रची गई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब इंदौर के कारोबारी ने वीडियो वायरल करने की धमकी और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

अब इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस ये भी जांच कर रही है कि कहीं इस पूरे नेटवर्क को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण तो नहीं मिला हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में DIG रैंक के अफसर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button