chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | अब मंत्रालय में नहीं दौड़ेंगी फाइलें!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब पूरी तरह डिजिटल ऑफिस सिस्टम की तरफ बढ़ रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने पूरे मंत्री कार्यालय को ई-ऑफिस सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया है। अब इनकमिंग से लेकर आउटगोइंग तक हर फाइल ऑनलाइन चलेगी।

पहले विभागों से आने वाली फाइलें ई-ऑफिस के जरिए मंत्री कार्यालय तक पहुंचती थीं, लेकिन अब मंत्री कार्यालय से जारी होने वाले आदेश, डाक और सभी प्रशासनिक काम भी पूरी तरह डिजिटल तरीके से किए जाएंगे।

केदार कश्यप का कहना है कि इससे सिर्फ कामकाज तेज नहीं होगा, बल्कि सरकारी गाड़ियों की आवाजाही कम होगी, ईंधन बचेगा और कार्बन उत्सर्जन भी घटेगा। सरकार इसे “ग्रीन ऑफिस” की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से भी अपील की है कि वे ई-ऑफिस और मितव्ययिता को सिर्फ आदेश नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझकर अपनाएं। सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता दोनों मजबूत होंगी।

Kedar Kashyap News, Chhattisgarh E Office, CG Government Digital Office, Green Office Initiative, Vishnudev Sai Government, E Office System Chhattisgarh, Digital Governance CG

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button