chhattisgarhछत्तीसगढ़

रायपुर में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 लड़की समेत 6 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मामला सिविल लाइन इलाके का है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार लड़कियां भी शामिल है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक मामला सिविल लाइन इलाके का है। जहां पर पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां श्याम प्लाजा के पास के एक स्पा में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और 6 लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक ग्राहक, एक मैनेजर और चार लड़कियां शामिल है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button