छत्तीसगढ़

चार राउंड की मतगणना में भाजपा 9 सीटों पर आगे, बस्तर और महासमुंद में कांग्रेस को बढ़त

रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में समय है, लेकिन रुझान आना शुरू हो गए हैं। प्रदेश की लोकसभा को लेकर अलग-अलग चरण के परिणाम सामने आने लगे हैं। चार राउंड में छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से 9 पर भाजपा आगे है। जबकि बस्तर और महासमुंद सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
60 हजार मतों से ज्यादा मतों के साथ भाजपा के दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से सुनील सोनी और सरगुजा सीट से भाजपा की रेणुका सिंह आगे चल रही हैं। प्रदेश में सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। वहीं सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर में होने के चलते यहां के नतीजे सबसे आखिरी में घोषित होंगे।
पांच राउंड की समाप्ति पर छत्तीसगढ़ में भाजपा का मत प्रतिशत 49.1, कांग्रेस का 41.03 फीसदी। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के दीपक बैज को 60464 और भाजपा के बैदूराम कश्यप को 49408 वोट मिले हैं। दीपक बैज को 11056 वोटों की बढ़त। रायपुर लोकसभा में भाजपा के सुनील सोनी 50000 वोटों से आगे। कोरबा लोकसभा में भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को 48605, कांग्रेस की ज्योत्सना महंत को 35338 वोट मिले। भाजपा के ज्योतिनंद दुबे 13267 वोटों से आगे। राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा के संतोष पांडेय 4 राउंड में 23837 वोटों से आगे। महासमुंद लोकसभा में भाजपा के चुन्नीलाल साहू को 47107, कांग्रेस के धनेंद्र साहू को मिले 52550 वोट। धनेंद्र साहू 5443 वोट से आगे। बिलासपुर लोकसभा में चार राउंड़ की गिनती के बाद कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव को से भाजपा के अरुण साव को 32 हजार वोटों से आगे हैं। दुर्ग लोकसभा में भाजपा के विजय बघेल 60000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सरगुजा लोकसभा में भाजपा की रेणुका सिंह 51000 वोट से आगे। जबकि, कांकेर लोकसभा में कांग्रेस के बिरेश ठाकुर 73660 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी 81235 मतों से आगे चल रहे हैं। ईवीएम खुलते ही कांग्रेस के प्रमोद दुबे लीड करने लगे थे, लेकिन कुछ ही देर में सीन पलट गया। भाजपा के सुनील सोनी आगे निकल गए। पहले राउंड़ में भाजपा के सोनी कांग्रेस के प्रमोद दुबे से 48 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय 1100 वोटों से आगे चल रही हैं। इनकी टक्कर सीधे कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से हैं। प्रारंभिर रुझानों में लालजीत ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की थी। रायगढ़ से गोमती साय 20000, जांजगीर से गुहराम अजगले आगे चल रहे हैं।
25 राउंड में होगी काउंटिंग
कम मतदान केंद्रों वाले विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल और अधिक मतदान केंद्रो वाले क्षेत्रों की मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाए हैं। लोकसभावार 14 से 25 राउंड में गणना होगी। ईवीएम से गिनती पूरी होने के बाद सबसे अंतिम में रैंडमली विधानसभावार 5-5 वीवीपैट बॉक्स खोले जाएंगे, जिनका मिलान ईवीएम से आए परिणाम से किया जाएगा। इस व्यवस्था के चलते परिणाम की घोषणा होने में रात 12 बज सकते हैं, लेकिन स्थिति देर शाम तक ही स्पष्ट हो जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button