रायपुर। दिल्ली में आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की शेष 72 सीटों पर चर्चा हुई। कुछ सीटों को छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशियों की एक लंबी लिस्ट आज रात में आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक कई ऐसी सीटें हैं जहां पार्टी नया चेहरा उतारने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रवीन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर जैसे पुराने नेताओं का शत-प्रतिशत लड़ना तय है। वहीं उमेश पटेल, अरुण वोरा, गुरुमुख सिंग होरा, मोतीलाल देवांगन, अनिला भेंडिया की टिकट भी पक्की मानी जा रही है। सरगुजा संभाग में आने वाली ऐसी सीटें जहां कांग्रेस के लोग जीतकर आए थे, उन्हें रिपीट किया जा रहा है। चौंकाने वाले नाम रायपुर एवं महासमुन्द लोकसभा अंतर्गत आने वाली सीटों में देखने मिल सकते हैं।
Related Articles

CG Election: दूसरी बार टला चुनाव, 20 मार्च को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव
4 hours ago

सीएम साय ने बस्तर पंडुम 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन, आज से लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन
4 hours ago