बचे हुए 18 कांग्रेस प्रत्याशियों की दिल्ली से लिस्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का आज सुबह दिल्ली से रायपुर लौट आना इस बात का संकेत है कि सभी नाम फाइनल हो चुके। घोषणा की औपचारिकता बाकी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पूरे 90 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी। पूरे प्रदेश की नजर रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर एवं कोटा सीट पर टिकी है, जिन्हें लेकर प्रश्न बना हुआ है कि आखिर यहां सेे कांग्रेस से कौन मैदान में होगा। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भी अपनी तय 55 सीटों में से 54 में प्रत्याशी घोषित कर चुकी। उसे भी कोटा सीट की घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस की सूची आने के बाद ही कोटा से जोगी कांग्रेस का कैंडिडेट तय होगा।
Related Articles

Kanger Valley National Park: बस्तर की जैव विविधता को मिला वैश्विक सम्मान, यूनेस्को की तदर्थ सूची में शामिल
58 mins ago

Unique Holi of Gariaband: गौ पद लेने की परंपरा और यज्ञ की राख से होली खेलने की अनूठी परंपरा
2 hours ago