रायपुर। पूर्व मंत्री एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी माहौल से छुट्टी पाने के बाद अब सपरिवार धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर हैं। पहले उन्होंने वृंदावन जाकर बांके बिहारी मंदिर भगवान कृष्ण के दरबार में माथा टेका, वहां से अजमेर शरीफ के लिए निकल पड़े। अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरगाह पर डॉ. महंत ने जियारत की। इस दौरान पत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं पुत्र सूरज साथ थे। राजनीति के जाल में उलझे रहने के बावजूद डॉ. महंत धर्म एवं आध्यात्म के लिए समय निकाल ही लेते हैं। वे संत कबीर की वाणी से काफी प्रभावित हैं।
Related Articles

बिलासपुर हाई कोर्ट का के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, निलंबन अवधि को ड्यूटी का हिस्सा माना जाएगा
11 hours ago

President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का विधानसभा में संबोधन, बोली- “यहां आकर पता चला, क्यों कहा जाता है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”
12 hours ago