chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG AFIM FARMING | अफीम कांड भाग-2, इधर बुलडोजर एक्शन …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दुर्ग जिले के समोदा कांड के बाद अब नया खुलासा Balrampur district से हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब 2 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जमीन लीज पर लेकर एक बाहरी व्यक्ति यहां अफीम उगा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इधर दुर्ग के समोदा गांव में सामने आए अफीम कांड में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी और बीजेपी नेता Vinayak Tamrakar के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया।

तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। वहीं पुलिस पहले ही विनायक ताम्रकार और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला सामने आते ही Bharatiya Janata Party ने भी सख्त रुख अपनाते हुए विनायक ताम्रकार को पार्टी से बाहर कर दिया है। अब दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती मिलने से प्रदेश की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button