CG NAXAL SURRENDER | पापाराव के सरेंडर की खबर से हलचल तेज …

बस्तर। बस्तर में नक्सलियों का खेल अब खत्म होने की कगार पर दिख रहा है। खबर है कि आखिरी बड़े कैडर का नक्सली पापाराव आज सरेंडर करने निकल चुका है, वो भी AK-47 जैसे हथियारों के साथ।
पापाराव उर्फ मंगू, जो सालों से जंगलों में पुलिस को चकमा देता रहा, अब घिर चुका है। बताया जा रहा है कि उसके सरेंडर करते ही पश्चिम बस्तर डिवीजन की कमर पूरी तरह टूट जाएगी।
पिछले एक साल में जिस तेजी से नक्सल संगठन बिखरा है, उसने तस्वीर ही बदल दी है। बड़े नाम या तो मारे गए या फिर हथियार डाल चुके हैं। देवा के सरेंडर के बाद अब सिर्फ पापाराव ही बचा था जो सक्रिय फाइटर माना जा रहा था।
अगर आज सरेंडर होता है या एनकाउंटर में खत्म होता है, तो बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
अब नजर उन दो बड़े चेहरों पर है गणपति और मिशिर बेसरा जिनके खत्म होते ही देश में नक्सलवाद का आखिरी अध्याय भी बंद माना जा सकता है।



