chhattisgarh

गोरी मेम पर आया दिल, हो गई 10 लाख की ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर। फेसबुक पर विदेशी महिला को दिल देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। व्यक्ति ने एसपी अभिषेक मीणा से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाएं। एसपी ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुंगेली नाका चौक निवासी नीरज पांडेय ने एसपी से शिकायत की कि उसकी यूके की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। महिला ने उसे फ्रेंडशिप निवेदन किया, उसने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और कुछ दिन बाद दोनों की बीच गहरी दोस्ती हो गई।

उसने बताया कि उस महिला ने इंडिया में आकर जीवन साथी बनने का फैसला किया था, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। बावजूद इसके उसने महिला के साथ रहने का फैसला लिया। बातों-बातों में उसको अपने बैंक अकाउंट का नंबर सहित अन्य जानकारी उसे दी।

उसने उसके खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए। उसके बैंक अकाउन्ट से महिला ने अन्तिम आहरण 10 जनवरी को किया है। अब महिला का फोन और वाट्सअप नंबर बंद है।

Related Articles

Back to top button