hindi newsनेशनल

CHANDRA GRAHAN | भारत में कहां-कहां दिखेगा ‘ब्लड मून’ ?

 

नई दिल्ली। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग गया है। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ यह ग्रहण शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रभावी है।

खास बात यह है कि टोटैलिटी के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। पूर्ण अवस्था शाम 4:34 से 5:33 बजे के बीच रहेगी।

भारत में कहां-कहां दिखेगा?

पूर्ण दृश्य (पूर्वोत्तर भारत) :

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

खंडग्रास रूप में दिखेगा :

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, कोहिमा, इम्फाल, ईटानगर समेत कई बड़े शहरों में।

भारत में चंद्रोदय करीब 6:20 से 6:30 बजे के बीच होगा, इसलिए अधिकांश जगहों पर ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा।

सूतक काल के नियम

सुबह 6:20 बजे से सूतक लागू

शाम 6:46 बजे ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म

शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित

ग्रहण के बाद स्नान, गंगाजल से शुद्धि की परंपरा

बच्चों, बुजुर्गों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को सूतक में विशेष छूट दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button