chhattisgarhअन्तर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़मनोरंजनरोचक तथ्यशिक्षा

नई दिल्ली में चमका छत्तीसगढ़ का सुमन्त, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मिला अवार्ड

राजधानी के जाने-माने लेखक-कम्पोज़र सुमन्त यादव को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पुरस्कार से नवाज़ा गया। उनको ये सम्मान उनके लिखे और कम्पोज़ किए गीत- Paid Period Leave के लिए दिया गया है। नई दिल्ली के भारतीय संविधान क्लब, रफ़ी मार्ग में इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन Paid Period Leave की कैम्पेन फ़ाउंडर रंजीता प्रियदर्शिनी के द्वारा किया गया। ये आयोजन 5 जुलाई को शाम 6 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित हुआ।

ऐसे बना गीत
सुमन्त बताते हैं कि- अपने दोस्त के वेब पोर्टल में उन्होंने Paid Period Leave की कैम्पेन फ़ाउंडर रंजीता प्रियदर्शिनी का इंटरव्यू देखा था, जो महिलाओं को उनके कठिन दिनों में (माहवारी) कम से कम एक दिन का सवैतनिक अवकाश दिलाने के लिए प्रयास कर रही हैं। ये इंटरव्यू उनको इतना अच्छा लगा कि- उन्होंने इस विषय पर गीत लिखने का मन बना लिया। उसी दिन रात में उन्होंने महिलाओं के कठिन दिनों के बारे में बहुत ज़्यादा रिसर्च किया और लगभग 4 से 5 घंटे की मेहनत के बाद, उनके दिमाग़ में अपने आप धुन बननी शुरू हो गई। उस धुन को आधार मानकर सुमन्त ने शब्दों को पिरोना शुरू किया और धीरे धीरे उनकी कलम ने 15 मिनट में ही सफ़लता पा ली। लेकिन किसी भी लेखन को लोगों की कसौटी पर परखना ज़रूरी होता है, इसलिए उन्होंने ये गीत अपनी महिला दोस्तों को सुनाया। उन्होंने इसको बेहद पसंद किया और तब जाकर इस गीत की रिकॉर्डिंग हुई।

Paid Period Leave गाने को सबसे पहले 2023 में नई दिल्ली में विश्व माहवारी दिवस के दिन लॉन्च किया गया था। इस गीत को छत्तीसगढ़ के ही होमेन्द्र भारती और दीक्षा धनगर ने अपनी सुमधुर आवाज़ से सजाया है और इसका संगीत होमेन्द्र भारती ने तैयार किया है। ये गाना Paid Period Leave नाम से राजस्थान के यूट्यूब चैनल ”ख़बर लोक” पर उपलब्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button