hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

STOCK MARKET CRASH | ग्लोबल बिकवाली का असर, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, बाजार लाल

 

विदेशी शेयर बाजारों में मची भारी उथल-पुथल का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। जापान का Nikkei, हांगकांग का Hang Seng और साउथ कोरिया का Kospi तेज गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। एशियाई बाजारों में इस भगदड़ का दबाव भारतीय बाजार पर भी पड़ा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले।

सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत

सोमवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 के मुकाबले फिसलकर 84,891.75 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 26,046.95 से टूटकर 25,930.05 पर आ गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 390 अंक की गिरावट के साथ 84,860 पर और निफ्टी 145 अंक टूटकर 25,910 के आसपास ट्रेड करता नजर आया। बीएसई लार्जकैप के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में रहे।

अमेरिकी बाजारों में भी दबाव

एशियाई बाजारों के साथ-साथ अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कमजोरी दिखी। डाउ जोंस 245 अंक की गिरावट के साथ 48,479.04 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 1.06 फीसदी फिसलकर 6,848.89 के स्तर पर क्लोज हुआ।

एशियाई बाजारों में हड़कंप

जापान का Nikkei शुरुआती कारोबार में ही 1.50 फीसदी या 745 अंक गिरकर 50,092 के आसपास ट्रेड करता दिखा। हांगकांग का Hang Seng 235 अंक टूटकर 25,741 पर आ गया। साउथ कोरिया का Kospi 1.61 फीसदी या 68 अंक की गिरावट के साथ 4,099 पर कारोबार करता नजर आया। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स भी करीब 0.66 फीसदी फिसल गया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

लार्जकैप शेयरों में M&M (1.60%), Bharti Airtel (1.10%) और Trent (1.05%) की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप में NIACL (2.40%), Endurance (2.35%) और Aegis Vopak (2%) टूटे। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में SHK (7%), Kotic (5%), VLS Finance (4.80%) और Rama Steel (4.70%) सबसे ज्यादा दबाव में रहे।

(नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले बाजार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button