chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CENTRAL JAIL GANGWAR | जेल के अंदर भी नहीं थमा गैंगवार…

 

रायपुर। रायपुर की केंद्रीय जेल एक बार फिर गैंगवॉर की खबरों से चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक गांजा और शराब तस्करी के मामलों में जेल में बंद दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि मुकेश बनिया और रवि साहू के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आपस में भिड़ पड़े। जेल के अंदर अचानक हुई इस मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।

दोनों आरोपी पिछले कई महीनों तक फरार चल रहे थे और करीब एक महीने पहले ही जेल भेजे गए थे। जेल में आने के बाद भी दोनों गुटों के बीच तनाव खत्म नहीं हुआ और आखिरकार मामला भिड़ंत तक पहुंच गया।

मुकेश बनिया पर आरोप है कि वह लंबे समय से नेहरू नगर इलाके में अवैध शराब और गांजा पैकिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था।

अब जेल के अंदर हुई इस गैंगवॉर की खबर सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button