RAIPUR CRIME NEWS | मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद बढ़ा तनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना सोमवार शाम मौदहापारा इलाके में हुई, जहां कथित तौर पर ‘रक्सेल गैंग’ के लोगों ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि रवि रक्सेल, अभय और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले विवाद किया और फिर चाकू मार दिया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौदहापारा थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी बीच इलाके में विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि रक्सेल परिवार के लोग तलवार लेकर मरही माता मंदिर के पास पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है।



