chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | व्यापमं में बड़ा नियम!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Chhattisgarh Professional Examination Board ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा सख्त फैसला लिया है। अब किसी भी एग्जाम में गेस्ट लेक्चरर या प्राइवेट संस्थानों के टीचर ऑब्जर्वर नहीं बन सकेंगे।

नए निर्देशों के मुताबिक अब सिर्फ सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता या उससे ऊपर के सरकारी अधिकारी ही पर्यवेक्षक बनेंगे। इतना ही नहीं, निरीक्षक के तौर पर भी केवल सरकारी शिक्षकों की ही ड्यूटी लगेगी।

ये सख्ती इसलिए आई क्योंकि कई परीक्षा केंद्रों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ सरकारी शिक्षक ड्यूटी से मना कर रहे थे, जिसके कारण प्राइवेट टीचर्स को लगाया जा रहा था। अब व्यापमं ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी से इंकार करना सीधा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और कार्रवाई तय है।

स्टूडेंट्स के लिए भी सख्त गाइडलाइन जारी हुई है एग्जाम से 2 घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा, एडमिट कार्ड और आईडी जरूरी है, और मोबाइल-स्मार्टवॉच पूरी तरह बैन रहेंगे। साथ ही बिना पॉकेट के हल्के रंग के कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है।

सीधा मतलब अब परीक्षा में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी, सब कुछ सख्त निगरानी में होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button