chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG VIDHANSABHA | सदन में उजागर हुआ खतरनाक अपशिष्ट का भयावह सच

रायपुर. रायपुर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य के खतरनाक अपशिष्ट वाले उद्योगों पर सवाल उठाए।
मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 665 ऐसे उद्योग हैं, जो हानिकारक अपशिष्ट पैदा करते हैं। लेकिन सिर्फ 19 उद्योगों में ही ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम है।
बालको का उदाहरण भी सामने आया चार प्रकार के अपशिष्ट उत्पन्न होते हैं और हर साल 60,000 मीट्रिक टन रिसाइकिल क्षमता है।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि दो महीने में बाकी सभी उद्योगों में भी मॉनिटरिंग सिस्टम लग जाएगा। सवाल यही है औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कितना संभव है?



