chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | 15 हिरणों की मौत, 4 कर्मचारी सस्पेंड

रायपुर। सरगुजा के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। संजय पार्क में आवारा कुत्तों ने ऐसा कहर बरपाया कि 15 हिरणों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुत्तों का झुंड हिरणों के बाड़े में घुस गया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।
कुत्तों ने हिरणों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जिससे कुछ की मौत सीधे हमले से हुई तो कुछ डर और हार्ट अटैक से मर गए। इस पूरी घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ ने तुरंत कार्रवाई की है। डिप्टी रेंजर, वनपाल समेत 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि रेंजर को नोटिस थमाया गया है।
घटना के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद और कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल संजय पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।



