chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR | जिस पर भरोसा किया, उसी ने ACB बनकर 9.5 लाख ठग लिए!

 

रायपुर. रायपुर में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जो किसी को भी चौंका दे। PWD के रिटायर्ड अफसर देवलाल सिंह टेकाम को उनके ही जानने वाले ने 9.50 लाख का चूना लगा दिया। पहले कुछ अनजान नंबरों से कॉल आया और खुद को ACB-EOW का अफसर बताकर डराया गया। टेकाम घबरा गए और अपने परिचित धर्मेंद्र चौहान को बताया।

यहीं से खेल शुरू हुआ। धर्मेंद्र ने उन्हें नंबर ब्लॉक करने को कहा और भरोसा दिलाया कि सब ठीक कर देगा। लेकिन असल में वही पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला। उसने नया नंबर लिया, खुद को ACB अधिकारी बनाकर फर्जी शिकायत भेजी और फिर कॉल कर 10 लाख की डिमांड कर दी।

डर के मारे टेकाम ने 9.50 लाख रुपए दे दिए। लेकिन जब आरोपी ने फिर से पैसे मांगने शुरू किए, तब शक हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच में खुलासा हुआ कि कॉल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका वही परिचित धर्मेंद्र चौहान था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button