chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | ACB का बड़ा ट्रैप, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़. मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में आज ACB ने बड़ी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। बिल पास कराने के बदले रिश्वत लेने के मामले में अकाउंटेंट को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि CMO को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला एक ठेकेदार से जुड़ा है, जिससे 53 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। बताया जा रहा है कि 20 हजार पहले ही दिए जा चुके थे और आज बाकी 33 हजार देने के लिए ठेकेदार CMO के घर पहुंचा था।
CMO के कहने पर जैसे ही ठेकेदार ने ये रकम अकाउंटेंट सुशील भगत को दी, पहले से तैयार ACB टीम ने तुरंत रेड मारकर उसे पकड़ लिया।
अब दोनों से पूछताछ चल रही है और माना जा रहा है कि इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। ACB ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


