chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर अब रद्द …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर अब रद्द कर दिया गया है। 14 मार्च को हुआ यह पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाया है।
सीधे शब्दों में कहें तो जिन छात्रों ने पहले एग्जाम दिया था, अब उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 10 अप्रैल 2026 को हिंदी का पेपर दोबारा लिया जाएगा।

इस फैसले के बाद छात्रों में टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि एक बार की तैयारी के बाद अब फिर से वही एग्जाम देना पड़ेगा। हालांकि बोर्ड का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सबसे जरूरी है।



