hindi newsनेशनल

GOLD SILVER PRICE | जंग के बीच उल्टा ट्रेंड, 24 दिन में सोना 24 हजार सस्ता

 

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर ऐसे माहौल में सोना-चांदी महंगे होते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है कीमतें तेजी से गिर रही हैं।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम सोना करीब 12 हजार रुपए गिरकर 1.35 लाख पर आ गया है। वहीं चांदी में तो और बड़ी गिरावट आई है एक किलो चांदी 30 हजार से ज्यादा सस्ती होकर 2.01 लाख रह गई है।

पिछले कुछ हफ्तों में निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी है। लोग अब सोना-चांदी बेचकर कैश रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में सप्लाई बढ़ी और दाम नीचे आ गए।

अगर पूरे ट्रेंड को देखें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41 हजार और चांदी करीब 1.84 लाख तक टूट चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी गिरावट जारी रह सकती है, इसलिए अभी निवेश करने से बचने की सलाह दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button