अन्तर्राष्ट्रीयनेशनल
TRUMP IRAN WAR PAUSE | ट्रंप ने रोका हमला… 5 दिन का ब्रेक!

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ऐलान कर दिया कि ईरान पर हमले फिलहाल रोक दिए गए हैं।
ट्रंप ने साफ कहा है कि अगले 5 दिनों तक कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। वजह? पिछले दो दिनों से ईरान के साथ बातचीत “अच्छी और पॉजिटिव” रही है। अब आने वाले हफ्ते में इसी बातचीत के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।
24 दिन से चल रही इस जंग में हालात काफी बिगड़ चुके थे। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने भी जोरदार जवाब दिया, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया।
अब सबकी नजर इस 5 दिन के ब्रेक पर है। क्या यह जंग खत्म होने की शुरुआत है या सिर्फ एक छोटा सा विराम इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा।


