chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
GOLD SILVER PRICE | रायपुर में सोना-चांदी धड़ाम!

रायपुर। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज मार्केट ने बड़ा मौका दे दिया है। सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद ऐसा गिरावट का दौर शुरू हुआ कि रिकॉर्ड टूट गए।
चांदी सीधे ₹8000 से ज्यादा लुढ़क गई, जबकि सोना भी करीब ₹2200 सस्ता हो गया। इस गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है।
सबसे खास बात रायपुर में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोना ₹1.36 लाख के आसपास पहुंच गया है। वहीं जयपुर में सोना-चांदी दोनों के रेट सबसे ज्यादा बने हुए हैं।
जानकार मान रहे हैं कि ग्लोबल मार्केट की हलचल और डिमांड में कमी की वजह से यह बड़ा क्रैश आया है। शादी सीजन से पहले आई इस गिरावट से खरीदारों में उत्साह तो बढ़ा है, लेकिन बाजार में अनिश्चितता भी बनी हुई है, क्योंकि सवाल यही है, क्या अभी और सस्ता होगा?



