MAHADEV BETTING APP | महादेव ऐप पर ED का बड़ा वार!

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में अब सबसे बड़ा झटका लगा है। ED ने इस केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़े करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि ये कार्रवाई सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुबई तक पहुंच गई। बुर्ज खलीफा में मौजूद फ्लैट्स, लग्जरी विला और महंगे घर भी ED ने कुर्क कर दिए हैं।
जांच एजेंसी के मुताबिक ये सारी संपत्तियां चंद्राकर, उसकी कंपनियों और करीबी लोगों के नाम पर थीं। इससे पहले भी इस केस में बड़े नेताओं और अफसरों के नाम सामने आने की बात कही जा चुकी है।
महादेव ऐप के जरिए बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का नेटवर्क चल रहा था, जिसका पैसा विदेशों में लगाया गया। अब भारत सरकार दोनों मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को वापस लाने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल ED की इस कार्रवाई से साफ है कि जांच अब इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच चुकी है और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



