chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | रजत बंसल बने नए PR कमिश्नर! रवि मित्तल PMO के लिए …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 2012 बैच के IAS रजत बंसल को राज्य का नया जनसंपर्क आयुक्त (CPR) बना दिया गया है। खास बात ये है कि उनके पास पहले से माइनिंग कॉर्पोरेशन MD और विशेष सचिव की जिम्मेदारी है, जो अब भी उनके पास ही रहेगी।

यानी अब रजत बंसल एक साथ दो बड़े विभाग संभालेंगे माइनिंग और जनसंपर्क, और दोनों ही सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े अहम विभाग हैं।

सरकार ने इस पद के लिए कई नामों पर विचार किया, लेकिन आखिरकार लो-प्रोफाइल और कामकाजी छवि वाले रजत बंसल पर भरोसा जताया गया। वे धमतरी, जगदलपुर और बलौदाबाजार जैसे जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव मजबूत माना जाता है।

वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है और उन्हें तत्काल रिलीव भी कर दिया गया।

रजत बंसल का सफर भी दिलचस्प रहा है, पहले प्रयास में IPS बने, फिर दूसरे प्रयास में IAS। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड और कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर प्रशासनिक सेवा में आए बंसल अब सरकार के सबसे अहम चेहरों में शामिल हो गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button