hindi newsनेशनल

EARTHQUAKE BREAKING | दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के झटके, लोग घरों से भागे

 

रायपुर डेस्क। शुक्रवार शाम अचानक धरती हिली और दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हड़कंप मच गया। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर भागने लगे।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने साफ महसूस किया कि पंखे और फर्नीचर तक हिल रहे थे। कुछ ही सेकंड के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी में भी जमीन हिलते ही लोग खुले मैदानों में निकल आए। कई जगहों पर लोग पार्कों में इकट्ठा हो गए।

फिलहाल राहत की बात ये है कि किसी बड़े नुकसान या जानमाल की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि घबराएं नहीं और अफवाहों से दूर रहें।

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए कहीं बेड हिला, कहीं दीवारें कांपी। कुल मिलाकर कुछ सेकंड के झटकों ने पूरे उत्तर भारत को हिला दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button