JAGGI MURDER CASE | अमित जोगी केस में नया ट्विस्ट, SC ने दी अगली तारीख

रायपुर। राम अवतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को लेकर मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल तय कर दी है।
अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट ने उन्हें बिना पूरा मौका दिए ही दोषी ठहरा दिया और उम्रकैद की सजा सुना दी। इसी के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अब 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दो अहम पहलुओं पर सुनवाई करेगा एक, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती और दूसरा उम्रकैद की सजा के खिलाफ अपील।
इधर, हाईकोर्ट पहले ही अमित जोगी को 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दे चुका है, जिसकी डेडलाइन 23 अप्रैल है। यानी अगर 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, तो अमित जोगी को सरेंडर करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 23 साल पुराने इस केस में निचली अदालत का फैसला पलटते हुए अमित जोगी को साजिश का दोषी माना और उम्रकैद की सजा सुनाई।
अब सबकी नजर 20 अप्रैल पर टिकी है, जहां इस केस का अगला बड़ा मोड़ सामने आ सकता है।



