chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ACB कोर्ट में पेश होगा बड़ा चालान, खुलेंगे शराब घोटाले के राज

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब एसीबी कोर्ट में सौम्या चौरसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी है। इस चालान में सौम्या की भूमिका को लेकर कई बड़े खुलासे होने की बात कही जा रही है।

सौम्या चौरसिया, जो पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकी हैं, पहले कोयला घोटाले में जेल जा चुकी हैं। करीब दो साल जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन बाहर आते ही आबकारी घोटाले में फिर गिरफ्तारी हो गई।

इस केस में सौम्या ने हाईकोर्ट में जमानत मांगी थी, जो पहले खारिज हो गई। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में दोबारा सुनवाई हुई और सशर्त जमानत मिल गई। बावजूद इसके, सौम्या अभी भी जेल में हैं।

इधर बचाव पक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि एजेंसियां राजनीतिक दबाव में बार-बार नई FIR दर्ज कर रही हैं और सौम्या को अब तक छह बार हिरासत में लिया जा चुका है।

अब सबकी नजर ACB कोर्ट में पेश होने वाले चालान पर टिकी है, जहां से इस हाई-प्रोफाइल घोटाले के कई छिपे पहलू सामने आ सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button