chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | कांकेर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर ऐसा हादसा हुआ कि हर कोई दहल गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क छोड़कर एक ही पेड़ से जा भिड़ीं।
घटना केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्रियों को गंभीर हालत में कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।



