chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | महासमुंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कानून के रखवालों पर ही हमला हो गया। पुलिस टीम आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने गांव पहुंची थी, लेकिन जैसे ही उसे गाड़ी में बैठाया जाने लगा, माहौल अचानक बिगड़ गया।
आरोपी के परिजन और गांव के कुछ लोग एकजुट होकर पुलिस पर टूट पड़े। ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे और रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला आरक्षक भी शामिल है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा।



