chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 24 पुलिसकर्मी चालान में फंसे …

 

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा कदम उठाया है जिसने सबको चौंका दिया है। सड़क सुरक्षा को लेकर चल रही सख्ती के बीच अब नियम सिर्फ आम लोगों पर नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी लागू होते दिख रहे हैं।

चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 पुलिसकर्मियों का चालान काट दिया।

यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई और सभी को सख्त चेतावनी भी दी गई कि नियमों का पालन हर किसी के लिए बराबर है।

वहीं ITMS कैमरों की मदद से पूरे शहर में निगरानी की जा रही है और ई-चालान सिस्टम से लगातार कार्रवाई हो रही है।

इधर रायपुर में भी सख्त अभियान चला, जहां नशे में गाड़ी चलाने वाले 155 वाहन चालकों को पकड़ा गया और उनकी गाड़ियां सीज कर दी गईं।

पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वह आम नागरिक हो या विभाग का कर्मचारी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button