chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR RERA CASE | रेरा चेयरमैन पर पीएमओ की नजर

 

रायपुर. रायपुर में रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। पहले CBI ने रिश्वत कांड में चार्जशीट दाखिल की और अब मामला सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है।

PMO ने इस केस को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। कार्मिक विभाग और शहरी कार्य मंत्रालय को निर्देश दिए गए, जिसके बाद गेंद अब छत्तीसगढ़ सरकार के पाले में डाल दी गई है। राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग को जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

इस पूरे मामले की शुरुआत भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता की शिकायत से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय शुक्ला ने अपने कार्यकाल में 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई, साथ ही भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ पर भी संरक्षण देने का आरोप है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि CBI पहले ही रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत कांड में संजय शुक्ला को आरोपी बना चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें पद से हटाया नहीं गया है। ऐसे में PMO के दखल के बाद अब आगे क्या होता है, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button