CG HOLI LIQUOR SALE | होली में 58 करोड़ की शराब

रायपुर। रायपुर में इस बार होली के त्योहार पर शराब प्रेमियों ने जमकर जाम छलकाए। आंकड़ों के मुताबिक होली के आसपास के चार दिनों में अकेले रायपुर जिले में करीब 58 करोड़ रुपए की शराब बिक गई। खास बात यह है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 91 लाख रुपए ज्यादा शराब की बिक्री हुई है।
दरअसल होली के दिन यानी 4 मार्च को सरकारी नियम के कारण शराब दुकानें बंद थीं, लेकिन इससे पहले लोगों ने जमकर खरीदारी की। होली से एक दिन पहले यानी 3 मार्च को ही लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब खरीद ली।
वहीं 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख और 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब बिकी। होली के अगले दिन 5 मार्च को भी 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई।
आंकड़े बताते हैं कि इस बार शराब प्रेमियों ने कोई रिस्क नहीं लिया और त्योहार से तीन दिन पहले ही स्टॉक जमा कर लिया। इसी वजह से तीन दिन पहले की बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा रही।
हालांकि इस दौरान शराब के चलते कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। त्योहार के दौरान कई जगह नशे में हुड़दंग की शिकायतें भी सामने आईं।



