chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | छत्तीसगढ़ के 9 आईपीएस अफसरों को वेतनवृद्धि …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के 9 आईपीएस अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है। गृह विभाग ने इन अधिकारियों को वेतनवृद्धि देने का आदेश जारी कर दिया है।

जिन अफसरों को यह फायदा मिला है उनमें आईपीएस उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी, झाडूराम ठाकुर, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, विजय कुमार पाण्डेय और सुनील शर्मा का नाम शामिल है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इन सभी अधिकारियों की वेतनवृद्धि स्वीकृत कर दी गई है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में यह चर्चा का विषय बन गया है।

अब इन अफसरों को नई वेतनवृद्धि के अनुसार सैलरी का लाभ मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button