chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG MEDICAL COLLEGE | NMC ने DM-कार्डियोलॉजी की 2 सुपर स्पेशियलिटी सीटों को दी अनुमति

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को डीएम-कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) की दो सीटों की मंजूरी मिल गई है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यह अनुमति दी है। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने कॉलेज की स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

दरअसल मेडिकल कॉलेज ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय के माध्यम से आवेदन किया था। निर्धारित मानकों और नियमों की जांच के बाद एनएमसी ने डीएम-कार्डियोलॉजी की दो सीटों को मंजूरी दे दी।

इस फैसले से छत्तीसगढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही गंभीर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश में बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button