chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BREAKING | 1.86 करोड़ का फर्जी हाउसिंग स्कैम… फरार आरोपी आखिरकार पकड़े गए

 

रायपुर। रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में अब जाकर बड़ा एक्शन हुआ है। EOW ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा खेल 1995 से 1998 के बीच हुआ था, जब गरीबों के लिए बनी हाउसिंग योजना के नाम पर 1 करोड़ 86 लाख रुपये का घोटाला किया गया। कागजों में 186 लोगों को 1-1 लाख का लोन दिखाया गया, लेकिन असल में न कोई घर बना, न ही कोई लाभार्थी मिला।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर पूरा सिस्टम ही सेट कर लिया था। बिना जांच के लोन पास कर दिए गए और बाद में फर्जी उपयोगिता प्रमाण पत्र भी लगा दिए गए।

अब EOW ने उस वक्त के अध्यक्ष थावरदास माधवानी और आवास पर्यवेक्षक बसंत साहू को पकड़ लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस केस के दो अन्य आरोपी पहले ही मर चुके हैं, जिससे जांच और उलझ गई थी। लेकिन अब इतने साल बाद हुई गिरफ्तारी ने पुराने घोटालों की फाइल फिर खोल दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button