chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र खत्म, 1.72 लाख करोड़ का बजट पास!

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
23 फरवरी से चल रहे इस सत्र में कुल 108 घंटे की कार्यवाही में 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। सदन में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर तीखी बहस हुई।
2924 सवाल पूछे गए, 86 प्रमुख सवालों में सरकार को जवाब देना पड़ा। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और धर्म स्वतंत्रता विधेयक समेत कई अहम कानून पारित किए गए।
अगला सत्र जुलाई में संभावित, मानसून सत्र में फिर से फैसलों और नीतियों पर चर्चा होगी।



