hindi newsनेशनल

BJP CONFLICT | बीजेपी में बगावत? सोनवॉल का खत वायरल

 

नई दिल्ली। असम की राजनीति में अंदरखाने की लड़ाई अब खुलकर सामने आती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठा दिए हैं। यह खत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष J. P. Nadda को लिखा गया बताया जा रहा है।

लेटर में साफ लिखा है कि असम में पार्टी “विचारधारा से भटक रही है” और पुराने कार्यकर्ताओं को साइडलाइन किया जा रहा है। यहां तक कहा गया कि कांग्रेस से आए नेताओं को ज्यादा तरजीह दी जा रही है, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है।

सबसे बड़ी बात खत में यह भी इशारा किया गया है कि राज्य में नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। मौजूदा सरकार के कामकाज और फैसलों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अगर यह लेटर सही है, तो यह सिर्फ एक शिकायत नहीं बल्कि बीजेपी के अंदर बड़ी खींचतान का संकेत माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button