VANDE MATARAM | ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी नहीं, न गाने पर कोई सजा नहीं

नई दिल्ली। देश में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रही बहस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा क्लियर कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य नहीं है। यानी अगर कोई नहीं गाता, तो उस पर कोई सजा या कार्रवाई नहीं होगी।
दरअसल, गृह मंत्रालय के एक सर्कुलर के खिलाफ याचिका लगाई गई थी, जिसमें आशंका जताई गई थी कि लोगों पर जबरदस्ती गाने का दबाव बनाया जा सकता है। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि सर्कुलर में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा कि गाना जरूरी है या न गाने पर सजा मिलेगी।
कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला अभी “अंदेशे” पर आधारित है, यानी अभी तक किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ है, इसलिए याचिका समय से पहले है। साथ ही साफ कर दिया कि अगर भविष्य में किसी पर दबाव या कार्रवाई होती है, तो वो फिर कोर्ट जा सकता है।
सीधी बात गाना आपकी मर्जी है, दबाव नहीं चलेगा।



