hindi newsनेशनल

RAGHAV vs AAP | खामोश किया, झुकूंगा नहीं

 

नई दिल्ली। AAP से राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा पहली बार खुलकर बोले और सीधे-सीधे अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर चुप कराया गया है, लेकिन वो हार मानने वालों में नहीं हैं।

राघव बोले कि उन्होंने संसद में हमेशा आम आदमी के मुद्दे उठाए चाहे महंगे एयरपोर्ट खाने की बात हो, डिलीवरी बॉयज की परेशानी हो, बैंक चार्जेस हों या मोबाइल कंपनियों की चालबाजी। अब सवाल ये है कि अगर ये मुद्दे जनता के लिए थे, तो पार्टी को इससे दिक्कत क्यों हुई?

उन्होंने साफ कहा कि “मेरी आवाज दबाई गई है, लेकिन वक्त आने पर मैं सैलाब बनकर लौटूंगा।” हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ था कि अंदर कुछ बड़ा चल रहा है।

उधर, AAP ने भी पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में देश के बड़े मुद्दे छोड़कर समोसे सस्ते कराने की बात करना क्या राजनीति है? उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि राघव अब मोदी के खिलाफ बोलने से बचते हैं।

गौरतलब है कि AAP ने उन्हें अचानक पद से हटाकर अशोक मित्तल को नया उपनेता बना दिया है और यहां तक कह दिया कि राघव को सदन में बोलने का मौका भी न दिया जाए। इससे साफ है कि मामला सिर्फ पद का नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर गहरी खटास का है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button