chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG EXAM FRAUD | बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के बीच सक्रिय हुए फर्जी एजेंट

 

रायपुर। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है और इसी बीच एक बार फिर ठगी का खेल शुरू हो गया है। रायपुर में खबर है कि “पास करा देंगे” का झांसा देकर कुछ एजेंट सक्रिय हो गए हैं।

माशिमं ने साफ चेतावनी जारी की है कि ऐसे किसी भी दलाल या एजेंट के चक्कर में न पड़ें। मंडल ने कहा है कि कॉपी जांच पूरी तरह तय प्रक्रिया से होती है, इसमें कोई सेटिंग या पैसे लेकर नंबर बढ़ाने जैसा कुछ नहीं होता।

अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकन का पहला चरण खत्म हो चुका है और दूसरा चरण 28 मार्च से जारी है। इसी समय का फायदा उठाकर ठग लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

मंडल ने साफ कर दिया है कि उनका ऐसे किसी एजेंट से कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई भी व्यक्ति पैसे लेकर पास कराने का दावा करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button