hindi newsनेशनल

WOMEN RESERVATION BILL | महिला आरक्षण पर बड़ा विरोध

 

नई दिल्ली। महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर देश में नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। 262 बड़ी हस्तियों ने मिलकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और साफ कहा है कि इन बिलों को लेकर पारदर्शिता बिल्कुल नहीं है।

इन लोगों का आरोप है कि सरकार बिना मसौदा सार्वजनिक किए ही बड़े बदलाव लाने की तैयारी कर रही है, जबकि यह पूरे लोकतंत्र और हर वोटर को प्रभावित करने वाला मामला है।

हस्तियों ने मांग की है कि बिल का ड्राफ्ट पहले जनता के सामने रखा जाए और उस पर खुलकर चर्चा हो। उनका कहना है कि 2014 की पॉलिसी के तहत यह जरूरी है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा।

दिलचस्प बात यह है कि ये सभी लोग महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उसके समर्थन में हैं। लेकिन उनका कहना है कि इसे लागू करने का तरीका गलत है।
अब 16 से 18 अप्रैल के बीच होने वाले संसद के विशेष सत्र पर सबकी नजर है, जहां इन बड़े बिलों को पेश किया जा सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button