chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CYBER FRAUD | 26 गिरफ्तार, 1.11 करोड़ का साइबर स्कैम उजागर

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शादी के नाम पर चल रहे बड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए देशभर के लोगों को फंसाने वाले गिरोह को पकड़ लिया है।

दरअसल, बाहर से यह सेंटर RTO और डॉक्यूमेंट बनाने का काम करता दिखता था, लेकिन अंदर अलग ही खेल चल रहा था। अलग-अलग कमरों में फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार किए जाते थे, वीडियो एडिटिंग होती थी और कॉल सेंटर चलाकर युवतियों के जरिए लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठे जाते थे।

इस पूरे मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सेंटर संचालक और वहां काम करने वाली युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, प्रिंटर और बैंक अकाउंट्स जब्त किए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि साल 2022 से अब तक इस गिरोह ने 7,693 लोगों को अपना शिकार बनाया और करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये की ठगी कर डाली।

मास्टरमाइंड कपिल गर्ग पहले RTO एजेंट था, जिसकी आईडी बंद होने के बाद उसने यह पूरा फर्जी नेटवर्क खड़ा कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के साइबर गिरोहों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों को भी ऑनलाइन सेवाओं में सतर्क रहने की जरूरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button